फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल में स्थापित किया हाइटैक वैक्सीन स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शिमला और मंडी के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला में भी अत्याधुनिक वैक्सीन स्टोर स्थापित कर दिया है। इस डब्ल्यूआइसी (वातानुकूलित कलूर) में एक समय में लगभग 68 लाख वैक्सीन स्टोर करने की व्यवस्था होगी। अस्पताल प्रबंधन ने वैक्सीन स्टोर को जनरेटर के साथ भी जोड़ा है, ताकि बिजली जाने पर भी स्टोर में रखी वैक्सीन पर कोई असर न पड़ सकें। अस्पताल प्रबधंन ने लगभग 21 लाख रुपये की लागत से हाइटैक वैक्सीन स्टारे स्थापित किया है।
इनेसट
चार जिला की वैक्सीन होगी स्टोर
स्वास्थ्य विभाग के इस अत्याधुनिक स्टोर में कांगड़ा के अलावा हमीरपुर, ऊना और चंबा जिला की वैक्सीन स्टोर करने का प्रावधान रहेगा। धर्मशाला अस्पताल में सूबे का तीसरा वैक्सीन स्टोर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही जिला भर में 40 फ्रीजर स्थापित किए गए हैं और 80 लाख रुपये की लागत से आईएलआर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

कोट्स
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. आरएस राणा ने कहा कि वैक्सीन के उचित रखरखाव के लिए अत्याधुनिक स्टोर स्थापित किया गया है। इससे कोल्ड चेन सिस्टम और सदृढ़ होगा।
विज्ञापन

कोट्स
कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है। इसके साथ ही यहां पर लगभग 550 कोल्ड स्टेशन प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। जहां कोल्ड चेन सिस्टम मैंटेन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें