फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना-चंबा के अधिकारियों ली तैयारियों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्वाचन उप आयुक्त संदीप सक्सेना ने शुक्रवार को धर्मशाला में राज्य चुनाव आयोग एवं ऊना और चंबा जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों जिलों में चुनाव इंतजामों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए सभी प्रबंध समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन तय करने और सुरक्षा बलों का बेहतर इस्तेमाल कर चुनाव से जुुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने एवं ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने पर जोर दिया।
इस दौरान निर्वाचन उप आयुक्त ने सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर चुनाव की तैयारियों की वस्तुस्थिति जानी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने भी चुनाव से संबंधित आयोग के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों पर प्रकाश डाला एवं अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी चंबा सुदेश मोख्टा और ऊना के डीसी विकास लाबरू ने संबंधित जिलों में किए गए चुनाव प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मंडलायुक्त नंदिता गुप्ता, एडीजीपी अतुल वर्मा, डीआईजी पुलिस जेपी सिंह, सचिव इंचार्ज राहुल शर्मा, दोनों जिलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें