पालमपुर(कांगड़ा)। ऑल इंडिया मानवाधिकार राजनीतिक दल ने लोकतंत्र रक्षा मंच की स्थापना की। मंच के तले लोक गठबंधन पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, प्रजापति परिवर्तन पार्टी, विवेकानंद फ्रीडम पार्टी और स्वाभिमान पार्टी एकजुट होकर हिमाचल में चुनाव लड़ेगी। पालमपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए ऑल इंडिया मानवाधिकार राजनीतिक दल के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश सूद और प्रदेश अध्यक्ष शांति स्वरूप ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उनकी सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में पानी मुफ्त दिया जाएगा और टूरिज्म का भी विकास किया जाएगा। लोकतंत्र रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक और मुख्यमंत्री का चेहरा पिछड़ा वर्ग से संबंधित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चमेल सिंह होंगे। हाईकमान से विचार विमर्श करने के बाद 20 तारीख को संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।