फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में खुले दरबार में निपटाए 144 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले दरबार में निपटाए 144 मामले
विज्ञापन

गगडूही पंचायत में विधायक रमेश धवाला ने लगाया खुला दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी की गगडूही दरीणा पंचायत में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक रमेश धवाला ने खुला दरबार लगाया। इस दौरान पानी और सड़कों की मरम्मत से संबंधित 161 मामले आए, जिनमें से 144 का मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके अलावा शेष 17 समस्याओं को शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर रमेश धवाला ने कहा कि लावारिस पशुओं की जटिल समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा, ताकि किसानों को शीघ्र इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण घरों, गोशालाओं, डंगों, सड़कों और पानी के पाइपों की क्षति की शीघ्र भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले पटवारी की अनुशंसा से पंचायत के माध्यम से एसडीएम ज्वालामुखी को प्रस्तुत करें। वहीं, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने चार पंजीकृत महिला मंडलों को 20 हजार प्रति महिला मंडल देने की घोषणा की, ताकि गांव की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सामान खरीद सकें। इस अवसर पर सड़क और सामुदायिक भवन के लिए भूमि दान देने के लिए जगत राम को शॉल और टोपी पहना का सम्मानित किया गया। वहीं, बडोता जगीर में सामुदायिक भवन के निर्माण को दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कमल हमीरपुरी, विजय मेहता, जोगिंद्र प्रकाश, सरोज कुमारी, विजय गगडूही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें