फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बज्रेश्वरी मंदिर में इतमीनान से पहुंचेंगे बुजुर्ग यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में बुजुर्गों और ज्यादा सफर पैदल न करने वाले यात्रियों को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं शारीरिक तौर पर अस्वस्थ या पैदल चलने में अक्षम श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन राहत लेकर आया है। मंदिर प्रशासन ने इन लोगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था उपलब्ध करवा दी है। अब ऐसे श्रद्धालुओं के लिए उनके साथ आए परिजन व्हील चेयर के माध्यम से उन्हें मंदिर में देवी दर्शन करवा सकेंगे।
विज्ञापन

शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में यात्रियों के लिए ऐसी व्यवस्था पहली बार की गई है। कांगड़ा पहुंचते ही ऐसे यात्रियों के परिजन व्हील चेयर ले सकते हैं। इसके बाद अब इत्मीनान से माता के दर्शन कर सकते हैं। इसके तहत दो व्हील चेयर मिनी सचिवालय की पार्किंग में उपलब्ध रहेंगी। साधारण औपचारिकता के बाद यात्री यहां से व्हील चेयर ले सकते हैं। वहीं अगर यात्रियों के वाहन नप की पार्किंग में खड़े होते हैं तो उन्हें वहां भी दो व्हील चेयर की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही दो व्हील चेयर मंदिर में भी रखवा दी गई हैं। एसडीएम शशिपाल नेगी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीनों जगह पर व्हील चेयर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें