अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के पुरुष और महिला भारोत्तोलकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौरा से प्रिया, महक, ढलियारा से मनीषा, प्रिया भारती, रक्षा, मनीष कुमारी, पुरुषों में अनिल कुमार, निर्मल सिंह, मनेंद्र सिंह, दिलीप, मिट्ठू ने स्वर्ण पदक हासिल कर महिला-पुरुष चैंपियनशिप ट्रॉफी को कांगड़ा के नाम करते हुए अपना और कांगड़ा का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कांगड़ा प्रथम, जबकि पुरुष वर्ग में भी कांगड़ा प्रथम रहा। लेफ्टिनेंट पाल सिंह संधू द्रोणाचार्य अवार्डी ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया और हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के समस्त पदाधिकारियों की प्रशंसा की। हिमाचल भारोत्तोलन संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महासचिव राज कुमार जंबाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सेवन स्टार प्रबंधक निदेशक संदीप कुमार, पंकज ठाकुर, सतीश धीमान, सुशील भारद्वाज, अनिल कुमार, शविंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुनील भट्ट, करनैल सिंह, सुनील कुमार आदि ने प्रतिभागियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारोत्तोलन संघ की ओर से समस्त प्रतिभागियों को अपने स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।