धर्मशाला। धर्मगुरु दलाईलामा ने हिमाचल के मतदाताओं को बुद्धिमत्ता से मतदान करने का संदेश दिया है। एक प्रश्न के जवाब में धर्मगुरु ने कहा कि प्रत्याशी को वोट देने का कारण होना चाहिए। मतदान के दौरान भावनाओं में नहीं बहना चाहिए। अपने अनुुुभव के आधार पर यह मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है। बाकी, यह मतदाता पर निर्भर करता है कि मतदान के दौरान उसे क्या करना है।
धर्मगुरू दलाईलामा ने मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में करीब तीन हजार तिब्बती समुदाय के लोगों को टीचिंग दी। टीचिंग कार्यक्रम का आयोजन नामग्याल मठ के अनुरोध पर किया गया था।