फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहगान की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएगा रेनबो स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्रों ने भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल की इस उपलब्धि से प्रदेश भर में जिले का नाम रोशन हुआ है।
प्रतियोगिता में आशीष धीमान, हिमांशु भाटिया, समय वालिया, मुस्कान, शगुन, मुस्कान नाग, लोहिताक्षी और प्रिया ने भारत विकास परिषद हिमाचल पश्चिमी प्रांत के आयोजित हिंदी और संस्कृत भाषा में देशभक्ति के गीतों पर आधारित समूहगान की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 22 अक्तूबर को सेंट पॉल स्कूल पालमपुर में हुई थी। इसके अलावा अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के रजत, परीक्षित और आशीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में अनमोल खोसला, वंश गुप्ता, विभांशु, अर्शित, दिव्यांशु, रजत, प्रणय, आर्यांश, परीक्षित, आशीष धीमान, भाषण प्रतियोगिता में शिवांगी जरयाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले इन विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें