फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शक्तिपीठों में 13000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 09 Nov 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में रविवार को श्रद्धालुओं का बड़ा सैलाब उमड़ा। छुट्टी के दिन होने के चलते बाहर राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबारों में पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्वालामुखी में लगभग में 8000, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 3000 और चामुंडा धाम में लगभग 2500 श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिनभर में 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। शादी के सीजन के चलते नवविवाहित जोड़े भी माता के चरणों में नतमस्तक हुए और अपने वैवाहिक जीवन की मंगलकामना हेतु यज्ञ-हवन किया। मंदिर पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में विशेष बढ़ोतरी दर्ज की गई।
उधर, श्री बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा में भी रविवार को बड़ी चहल-पहल रही। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि लगभग 3 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान सड़कों की स्थिति ठीक न होने के कारण श्रद्धालु कम पहुंचे थे, लेकिन अब सभी व्यवस्थाएं सामान्य होने पर संख्या बढ़ी है। प्रशासन की ओर से लंगर व्यवस्था, पानी व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।
विज्ञापन

वहीं, माता चामुंडा मंदिर में रविवार को करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें