फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कपड़ों की खरीदारी के लिए आज भी पहली पसंद कांगड़ा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कपड़ाें के मामले में कांगड़ा बाजार का रुतबा आज भी कम नहीं हुआ है। आज भी कपड़ाें की खरीदारी करने के लिए कांगड़ा सहित अन्य दूरदराज के क्षेत्राें से लाेग आते हैं। अधिकतर लाेग विवाह-शादी के सीजन के चलते यहां पर खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। कांगड़ा काे कपड़ाें का हब कहा जाता है, चाहे वे रेडिमेड हाें या अन्य। यहां पर आने वाले लाेगाें काे कपड़ाें पर भारी छूट मिलने का भी एक कारण है। कांगड़ा में एक ही दुकान पर ग्राहकाें काे कई तरह के कपड़े मिल जाते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं व्यापारी

विवाह-शादियाें के सीजन में शोरूम में बहुत अधिक भीड़ रहती है। कांगड़ा कपड़ाें के व्यापार का हब है। यहां पर रेडिमेड सहित अन्य कई प्रकार का कपड़ा मिलता है। हमारे में शाेरूम में कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ, चंबा, सिहुंता, शाहपुर और अन्य क्षेत्राें से लाेग पहुंचते हैं। सीजन के अलावा भी शाेरूम में हमेशा ग्राहकाें का आना-जाना लगा रहता है। त्याेहारी सीजन में ग्राहकाें काे विशेष उपहार दिए जाते हैं। -नवीन गुप्ता, कपड़ा काराेबारी


कांगड़ा बाजार में रेडिमेड कपड़े काफी किफायदी दाम पर मिलते हैं, इस कारण दूरदराज के लाेग कपड़ाें की खरीदारी के लिए कांगड़ा बाजार क रुख करते हैं। उनके पास त्याेहारी सीजन और विवाह-शादियाें के समय ग्राहकाें की काफी चहल-पहल रहती है। यहां पर लाेगाें काे हर प्रकार का कपड़ा मिल जाता है। विशाल, रेडिमेड कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों के दुकानदारों को बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग और मॉल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अपने व्यवसाय में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ग्राहक अब ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता देते हैं, जिससे उनकी दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है। हालांकि विवाह-शादियाें के दाैरान काफी लाेग खरीदारी करते हैं, उस समय काराेबार में बढ़ाेतरी हाेती है। दुकानदाराें के लिए रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय चुनौतीपूर्ण हाेता जा रहा है। - साजन मेहरा, रेडिमेड कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें