आतंकवादियों के मददगारों पर हो कार्रवाई: कटोच
शहीद विक्रम बतरा कॉलेज के छात्रों ने
पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मनवीर कटोच ने कहा कि आखिर आतंकियों की मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। दुश्मन पाकिस्तान में नहीं बल्कि अपने ही देश में बैठकर आतंकियों की भरपूर मदद कर रहे हैं।
ऐसे में एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बड़ी बैठकें होंगी। लेकिन कुछ दिन बाद सब कुछ भूल जाएंगे। वहीं वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान सुदेश सूद की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मांग की कि इन आंतकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इस मौके पर उपप्रधान जगदेव ठाकुर, कंवर देवी, पृथ्वी राज वालिया, संरक्षक कुलदीप ठाकुर, जिला सचिव सुरेश पठानिया, सचिव चंद्रभान शुक्ला, मुख्य सलाहकार संतराम कलोत्रा, उपप्रधान रमेश कौंडल, संगठन सचिव प्रताप चौधरी, देश राज, संतोष कुमार, अरुण खानका, केवल शर्मा, जगजीत जंवाल, संत राम शर्मा, शक्ति शर्मा, रेखा सूद, रणवीर सिंह, सीता राम धीमान समेत कई लोग मौजूद रहे। साथ ही शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज के छात्रों ने भी पुलवामा में मारे गए शहीदों को लेकर रैली निकाली व पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। जोश से भरे छात्रों ने कहा कि उन्हें देश की रक्षा में आगे जाने दिया जाए।