फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर अस्पताल के स्टाफ के लिए बनेंगे क्वार्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर में अब पैरामेडिकल स्टाफ को रहने की सुविधा मिलेगी। पैरामेडिकल स्टाफ को रात को अपनी ड्यूटी से आने या जाने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए अस्पताल भवन के पास जल्द पैरामेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर बनेंगे। ये क्वार्टर टाइप टू और टाइप थ्री के बनेंगे। इस समय अस्पताल के स्टाफ के लिए क्वार्टर की कोई सुविधा नहीं है। स्टाफ की सुविधा के लिए ये क्वार्टर अस्पताल के चालकों, लैब तकनीशियन या नर्सों के लिए बनेंगे। इसके चलते मरीजों को रात को भी लैब सुविधा मिल सकती है। साथ ही कई बार अस्पताल में रेफर मरीजों के लिए रात को क्वार्टर न होने से चालक नहीं मिल पाते हैं, लेकिन क्वार्टर बनने से रात को चालक भी अस्पताल के पास ही होंगे। दूरदराज से आने वाली नर्सों को कई बार खास कर रात की ड्यूटी खत्म होने पर या शुरू होने पर आने जाने के लिए दिक्कत होती है। उनके लिए भी क्वार्टर का बंदोबस्त होगा। हालांकि, अभी तक चिकित्सकों के लिए क्वार्टर का कोई प्रावधान नहीं है। अब तक 200 बिस्तर के मंजूर हुए इस अस्पताल में पैरा स्टाफ या
विज्ञापन

चिकित्सकों के लिए क्वार्टर न होने से रात को कई परेशानियां मरीजों या उनके तामीरदारों को आती है।
अस्पताल में जल्द बनेंगे क्वार्टर : एमएस
पालमपुर सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि अस्पताल में जल्द पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर बनेंगे। अस्पताल के पास करीब टाइप टू और टाइप थ्री के 16 क्वार्टर बाने की प्रपोजल है। इसके लिए अस्पताल स्टाफ को ड्यूटी करने के लिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही रात को भी मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन

टेंडर होने के बाद शुरू होगा काम : एसडीओ
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विजय वर्मा ने कहा कि अस्पताल में बनने वाले क्वार्टर का बजट तैयार है। जल्द ही इसके टेंडर हो जाएंगे। उसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें