फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स वसूली का समय नजदीक, तैयारियां शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को बने दो साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक हाउस टैक्स वसूलने के लिए कोई नीति नहीं बनी है। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद नए जुड़े क्षेत्रों को दो साल तक हाउस टैक्स की छूट दी गई थी। अब वह समय पूरा होने वाला है, बावजूद इसके अभी तक नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूलने के लिए कोई सर्वे तक नहीं करवाया है। न ही नगर निगम ने आमसभा में नए एरिया के हाउस टैक्स लेने के लिए प्रस्ताव रखा है। इससे साफ जाहिर है कि नगर निगम अभी अपने आय के स्रोत बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा
रहा है।

सर्वे करवाने के लिए लगेगा एक साल
नगर निगम धर्मशाला को हाउस टैक्स के नए सर्वे करवाने के लिए एक साल से अधिक का समय लगेगा। इस कारण नगर निगम से नए जुड़े क्षेत्र को लोगों को एक साथ अधिक टैक्स देना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अभी वसूल होता है दो करोड़ गृहकर
नगर निगम धर्मशाला अभी सिर्फ नगर परिषद के दायरे में ही हाउस टैक्स वसूल करता है। वर्ष 2016 में नगर निगम को हाउस टैक्स से दो करोड़ पांच लाख रुपये आय हुई है। हाउस टैक्स की पूरी राशि नगर निगम अपने कर्मचारियों की पगार के ऊपर खर्च करता है।
विज्ञापन


नए क्षेत्र से हाउस टैक्स वसूल करने के लिए अभी तक कोई योजना नहीं बनी है। आमसभा में इस मामले का सभी पार्षदों के ध्यान के लिए रखा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आय बढ़ाने के लिए नए जुड़े क्षेत्र से भी हाउस टैक्स वसूल किया जाएगा।
-रजनी ब्यास, महापौर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें