फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल में ऑल इज वेल पर धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल नूरपुर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी वंदना पठानिया भी मौजूद रहीं। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत वंदे मातरम्, स्वागत भाषण और सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पूर्व मार्निंग सेशन में बीटीसी राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक नूरपुर की प्रिंसिपल चंद्ररेखा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। इसमें पंजाबी, हिमाचली और राजस्थानी लोकनृत्य सहित फिल्मी गीतों पर डांस, भंगड़ा, फेशन शो, गिद्दा इत्यादि की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। इनमें चंदा ने पूछा तारों से, नर्सरी क्लास के बच्चों ने ऑल इज वैल, पल्लो लटके गीत पर राजस्थानी नृत्य, सोहणे जे गबरू नू, यूकेजी के बच्चों ने काला चश्मा, पहली कक्षा के बच्चों ने मेरा नाम चिन-चिन चू, सबसे बड़ा तेरा नाम, पापा जल्दी आ जाना.., कजरा मोहब्बत वाला इत्यादि गानों पर शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इससे पूर्व स्कूल की प्रिंसिपल राशि कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि सहित अभिभावक वर्ग को स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राकेश पठानिया ने अपने संबोधन में स्कूली बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के अलावा खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। साथ ही अपने माता-पिता और गुरुजनों के प्रति भी आदर भाव रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम के अंत में विधायक राकेश पठानिया ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सुशील कौशल, बलदेव राज कौशल, पूर्व नगर पार्षद अशोक शर्मा, धर्मपाल, विनोद महाजन, राजीव गुप्ता, सचित शर्मा, प्रवेश मेहरा, गुलशन चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें