फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के ध्वजावाहक बने शिक्षक: डा महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ हिमाचल प्रदेश का तीन दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग परागपुर में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में प्रदेश के आठ जिलों के 78 शिक्षक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे वर्ग में 10 चर्चा सत्र हुए। समापन सत्र को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश चौधरी ने कहा कि शिक्षक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्हें समर्पण भाव से राष्ट्र हित, शिक्षाहित और समाज हित में कार्य करना होगा ।
विज्ञापन

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री डॉ. महेंद्र कपूर ने कहा कि विश्व में भारत की नई पहचान बनती जा रही है। शिक्षकों को भारत मां के खोए गौरव को पुन: प्राप्त करने के लिए राष्ट्र निर्माण की नींव बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने अतीत को भूल जाता है, उसका अस्तित्व विश्व के मानचित्र से मिट जाता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि हम सभी को भारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक बनना होगा। इस मौके पर महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, सुरेश कपिल, वीरेंद्र चड्डा, जगवीर चंदेल, विनोद सूद, तीर्थानंद, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. जेसी नेगी, जयदर्शन, भगत चंदेल, राजेश शर्मा, जयशंकर, लक्ष्मी नेगी, पुरेंद्र और पवन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें