फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की आमसभा न होने से रुका शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। तीन महीने से नगर निगम (एमसी) धर्मशाला की आमसभा न होने के कारण कई विकास कार्य लटक गए हैं। नगर निगम का आखिरी जनरल हाउस सितंबर महीने में हुआ था। उसके बाद अभी तक एमसी कोई आमसभा नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन

हालांकि बीच में आचार संहिता लगाने के कारण भी हाउस नहीं हो पाया है, लेकिन अब दिसंबर के अंतिम 10 दिनों में भी हाउस बुलाने के लिए नगर निगम कोई योजना नहीं बना पाया है। नगर निगम की आमसभा न होने के कारण धर्मशाला शहर में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। न ही नए कामों को स्वीकृति मिल पाई है। इसके अलावा एमसी के दायरे में आने वाले लोगों के अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्रों के काम भी लटक गए हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी के कई काम भी प्रभावित हुए हैं। अब इस साल में एमसी का कोई हाउस होने की संभावना नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि अब नए साल में नगर निगम का हाउस होगा।
विज्ञापन


-इस महीने आमसभा करने की कोई योजना नहीं है। अब जनवरी महीने के पहले पखवाड़े में आमसभा होगी। सभी पार्षदों से चर्चा कर हाउस की तिथि निर्धारित की जाएगी।
- रजनी ब्यास, महापौर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें