फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारलिया धारा पानो बकरियां चरादीं पर झूम बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय हाई स्कूल भट्टूं समूला में वार्षिक समारोह मनाया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका शबनम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। समारोह में स्कूली बच्चों ने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गानों पर लोगों का खूब मनोरंजन किया। छठी कक्षा के शिवम, कमल और प्रिंस ने पारलिया धारा पानो गीत पर खूब समां बांधा। नवकृति, मुस्कान, शिवानी, शबानी, सलोनी और ज्योति आदि ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अध्यापिका शबनम शर्मा और सुभाषिनी देवी ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसमें बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने वाले नवकृति, बनीराज, अंशु, रितिका, अंशु, शबीना और स्कूल में मेधावी छात्र रहने पर रितिका, सम्मू, शबीना, शिवानी, अंशु, सलोनी, राधा, खुशबु, कृतिका और नवकृति को सम्मानित किया गया। मुख्य अध्यापिका शबनम ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान अरुण राणा, रीता देवी, सपना देवी, नरेंद्र, हेमराज, कुलदीप कुमार, सुरेश कुमार, मनोहर लाल, स्कूल अध्यापक आशा, किरण, सपना, अवस्थी, कृष्णा चौधरी, बीना डोगरा, निशा, सरिता और अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें