नगरोटा बगवां क़ि जंदराह पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के बनने बाले नए भवन के शिलान्यास पश्चात पं
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की जंदराह पंचायत में मौजूदा कार्यकाल के दौरान लगभग 12 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। यह बात विधायक आरएस बाली ने जंदराह में स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन की आधारशिला रखने के दौरान कही। उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों व ग्रामीणों के साथ मिलकर शिलान्यास किया।
विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए 60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं जिसमें से करीब 35 लाख रुपये भवन निर्माण पर खर्च होंगे और शेष राशि अन्य विकास कार्यों में लगेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मार्च तक भवन के उद्घाटन का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए एक कनाल भूमि दान करने वाले स्थानीय परिवार का आभार जताया।
इस दौरान विधायक ने चोकडू रास्ते के निर्माण के लिए 10 लाख तथा स्कूल में कबड्डी मैट के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बताया कि खर्ट पंचायत में भी लगभग चार करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं।