फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: योल व्यापार मंडल के चुनाव के लिए मैदान में उतरे 12 प्रत्याशी

Mon, 16 Feb 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। व्यापार मंडल योल के वर्ष 2026 के चुनावों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। इस बार के चुनाव में सबसे खास यह है कि व्यापार मंडल के इतिहास में पहली बार चांद रानी चड्ढा के रूप में एक महिला उम्मीदवार ने भी चुनावी ताल ठोंकी है।
विज्ञापन

नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर कुछ हद तक स्पष्ट हो गई है। प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें सन्नी भाटिया, अक्षित मैनी और सुखविंद्र सिंह आमने-सामने होंगे। उपप्रधान पद के लिए कुलदीप सिंह, रमन चौधरी और विकास चड्ढा तीन दावेदारों ने ताल ठोंकी है। महासचिव पद के लिए मनोज चंदेल और इंद्रप्रीत सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा।
सहसचिव पद के लिए सागर थापा और नरेश चड्ढा ने नामांकन पत्र भरा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए पहली महिला उम्मीदवार चांद रानी चड्ढा का मुकाबला विकास धीमान से होगा। व्यापार मंडल के चुनाव में दावेदार जताने वाले उम्मीदवारों के पास 17 फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय है। इसके बाद 18 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 22 फरवरी को सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें योल के व्यापारी अपने नए प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें