चुनाव
दी कंडी पपरोला सोसायटी-सभा कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। परिणाम शाम तक घोषित किए जाएंगे।
खेलकूद
क्रिकेट-क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर पुरुष टीम के चयन के लिए सुबह 10 बजे नगर परिषद मैदान कांगड़ा में ट्रायल लिए जाएंगे।
कुश्ती-थुरल में एक दिवसीय छिंज (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा।
कबड्डी-फरेढ़ में शम्मी मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का समापन दोपहर 3:00 बजे होगा। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
धार्मिक
जागरण-श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर शाम 4 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद रात 8 बजे से विशाल जागरण होगा।
शोभायात्रा-राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ की सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकलेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि होंगे।
श्रीमद्भागवत कथा-रक्कड़ की कुड़ना सलेटी पंचायत के बाबा भरथरी सिद्ध मंदिर में छठे दिन दोपहर 2 बजे से प्रद्युम्न महाराज प्रवचन देंगे।
भंडारा-लंबागांव खंड के बुंका दी बां स्थित शिव मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा।
सेहत
मेडिकल कैंप-ज्ञान मेडिकल सेंटर लंबागांव में गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवाय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क परामर्श और उपचार करेंगे।
काम की बात
अस्पताल ड्यूटी-नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. पायल आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात रहेंगी।