फिजिक्स ऑनर्स की 97 फीसदी गई मेरिट
सीयू ने जारी की प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची
अमर उजाल ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट में आए अभ्यर्थियों को 20 जून तक फीस जमा करवानी होगी।
विवि की जारी मेरिट सूची में बीएससी फिजिक्स ऑनर्स सामान्य वर्ग की 97.6 अधिकतम, 92.2 न्यूनतम, ओबीसी 92.6 अधिकतम, न्यूनतम 86.8, एससी 92.4 अधिकतम, न्यूनतम 89.8 और एसटी की 89.2 अधिकतम और न्यूनतम 87.8 फीसदी मेरिट गई है। इसके अलावा एमए अर्थशास्त्र सामान्य वर्ग की 38.75 अधिकतम, न्यूनतम 20.50, एससी की अधिकतम 17.25 और न्यूनतम 15, एसटी अधिकतर 18.75 और न्यूनतम 15, ओबीसी की अधिकतम 18 और न्यूनतम 19.75 फीसदी मेरिट रही। एमए इतिहास सामान्य वर्ग की 54 अधिकतम और न्यूनतम 43, ओबीसी की अधिकतम 37.75 और न्यूनतम 40, एससी की अधिकतम 40 और न्यूनतम 34, एसटी अधिकतम 42 और न्यूनतम 40, एमएसडब्ल्यू की सामान्य वर्ग की अधिकतम 26.50 और न्यूनतम 12.50, ओबीसी की अधिकतम 10.75, एससी अधिकतम 12.50 अधिकतम और एसटी 13, एमए सोशलॉजी में सामान्य वर्ग की 40 अधिकतम और न्यूनतम 22.50, ओबीसी की 22.50 अधिकतम और न्यूनतम 18.75, एससी की अधिकतम 21.75 और न्यूनतम 6.25, एसटी की अधिकतम 22.50 और न्यूनतम 16.25, एमबीए ट्रेवल्स एंड टूरिज्म में सामान्य वर्ग की 30.25 अधिकतम और 12.75 न्यूनतम ओबीसी की 23.75 अधिकतम और 19 न्यूनतम, एससी की अधिकतम 22.75 और न्यूनतम 21.25, एसटी में 20.25 अधिकतम और 18.75 न्यूनतम, एमएससी बॉटनी सामान्य वर्ग की 48 अधिकतम और न्यूनतम 39, एससी की 35 अधिकतम और न्यूनतम 34, एसटी की अधिकतम 34.25 और न्यूनतम 32.50, ओबीसी की अधिकतम 35.50 और न्यूनतम 31.75, एमएससी जूलॉजी सामान्य वर्ग की अधिकतम 49.25 और न्यूनतम 27.25, एससी की अधिकतम 26.75 और न्यूनतम 24.25, एसटी की अधिकतम 20.25 और न्यूनतम 17.25, ओबीसी की 25.25 अधिकतम और न्यूनतम 17.50, एमएससी बायोलॉजी सामान्य वर्ग की अधिकतम 29.50 और न्यूनतम 18, एससी की अधिकतम 18 और न्यूनतम 12.50, एसटी की 16.25 अधिकतम और न्यूनतम 12.50, ओबीसी की अधिकतम 17.75 और न्यूनतम 10.75, एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस सामान्य वर्ग की अधिकतम 35 और न्यूनतम 26, एससी में अधिकतम 25.75 और न्यूनतम 24.25, एसटी में अधिकतम 24.75 और न्यूनतम 23.75, ओबीसी में अधिकतम 24.75 और न्यूनतम 21.25, एमएससी फिजिक्स सामान्य वर्ग में अधिकतम 43.50 अधिकतम और न्यूनतम 20, ओबीसी अधिकतम 32.25 और न्यूनतम 28.25, एससी में अधिकतम 32.75 और न्यूनतम 29.25, एसटी में अधिकतम 29 और न्यूनतम 23.75, एमएससी इन्फ्रमेशन एडं टेक्रोलॉजी सामान्य वर्ग में अधिकतम 32.75 और न्यूनतम 18.75, ओबीसी में अधिकतम 15 और न्यूनतम 10, एससी में अधिकतम 17.5 और न्यूनतम 13.25, एसटी में अधिकतम 15 और न्यूनतम 11.25, एमएसी गणित सामान्य वर्ग में अधिकतम 40.25 और न्यूनतम 32.5, ओबीसी में अधिकतम 29.75 और न्यूनतम 25.75, एससी में अधिकतम 29.75 और न्यूनतम 26.5, एसटी में अधिकतम 28.25 और न्यूनतम 14, एमएमसी सामान्य में अधिकतम 28.75 और न्यूनतम 19.75, ओबीसी में अधिकतम 19.25 और न्यूनतम 13.75, एससी में अधिकतम 13.75 और न्यूनतम सात, एसटी में अधिकतम 13.25 और न्यूनतम 10 फीसदी मेरिट गई। उधर, केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।