फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी जल्द नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

उपमंडल के लोगों में भड़कने लगा आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के एक गांव में नाबालिग लड़की से हुए दुराचार मामले में अब लोगों में आक्रोश भड़कने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र तीनों आरोपी नहीं पकड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा। लड़की की बदनामी न हो, इसलिए लोग चुप बैठे हैं। लेकिन पुलिस कार्यप्रणाली से नाखुश लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। पीड़िता के गांववासी चाहते हैं कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे हों। हालांकि, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया है। तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

संबंधित पंचायत प्रधान का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पंचायत उप प्रधान ने भी आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग उठाई है। कहा कि आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए यदि कुछ भी करना पड़ेगा तो वे करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ा प्रश्न यह भी है कि क्या लड़कियां कहीं नहीं जा सकती हैं? यदि प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को अपनी बहनों, बेटियों और महिलाओं का मान सम्मान करने की सीख बचपन से ही दें तो ऐसी घटनाएं सामने न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें