फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालामुखी मां का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी माता मंदिर में 24 घंटे मां के दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। मंदिर में श्रद्धालु छठी, सप्तमी और अष्टमी को किसी भी समय दर्शन कर सकेंगे। नवरात्र में दर्शनों के लिए मां के मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने छठे नवरात्र से मंदिर कपाट 24 घंटे खुले रखने का फैसला लिया है। नवरात्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुविधा मिलेगी। पहले मंदिर सायं दस बजे पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता था। रात को आने वाले श्रद्धालु मां के दर्शन सुबह ही कर पाते थे। अब तीन दिन तक श्रद्धालु कभी भी मां के दर्शन कर सकेंगे। नवरात्र में हिमाचल समेत बाहरी राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से श्रद्धालु आ रहे हैं।
इनसेट...
भक्तों ने चढ़ाया लाखों रुपये का चढ़ावा
चौथे नवरात्र को मां ज्वालामुखी को श्रद्धालुओं ने पांच लाख 5 लाख 8 हजार 574 रुपये का नकद चढ़ावा, सोना एक ग्राम, चांदी 220 ग्राम, विदेशी मुद्रा 40 डॉलर और इंग्लैंड के 15 पौंड अर्पित किए गए हैं। पांचवें नवरात्र में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक मां ज्वालामुखी हवन यज्ञ, कन्या पूजन करते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने पांचवें नवरात्र में मां ज्वालामुखी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंदिर अधिकारी ज्वालामुखी वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि छठे, सातवें और आठवें नवरात्र को श्रद्धालु 24 घंटे कभी भी मां के दर्शन कर सकेंगे। दर्शनों के लिए तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें