फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात से निपटने के पुख्ता प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में संभावित भारी हिमपात के चलते पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने और बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिलाधीश कांगड़ा सीपी वर्मा ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के पर्याप्त भंडारण के साथ जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। जिलाधीश ने यह बात मुख्य सचिव वीसी फारका के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कही। मुख्य सचिव ने बुधवार को शिमला सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न जिलों में सर्दियों के दौरान हिमपात एवं अन्य आपदा की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मा ने बताया कि जिला का बड़ा भंगाल एवं छोटा भंगाल क्षेत्र हिमपात से सर्वाधिक प्रभावित होता है। छोटा भंगाल क्षेत्र की सभी 10 पंचायतों में खाद्य पदार्थों के पर्याप्त भंडारण और जरूरी जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाने के अलावा जरूरी मशीनरी तैयार रखी गई है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को ‘स्नो मैन्युअल’ के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं । इस दौरान एडीएम एमआर भारद्वाज, एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें