धर्मशाला।
कांगड़ा जिला में इंदौरा उपमंडल के कंदरोड़ी में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। इसके लिए उद्योग विभाग ने भूमि चयनित कर दी है। कंदरोड़ी में लगभग 72 हेक्टेयर क्षेत्र में नगरोटा, डमटाल और संसारपुर टेरेस की तर्ज पर औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। कंदरोड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। कंदरोड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट लेने वाले कारोबारियों को लगभग 3000 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर जमीन मिलेगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने योजना तैयार कर ली है। औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट लेने के लिए जो कारोबारी पहले आवेदन करेगा उसे ही प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग ने कंदरोड़ी में उद्योग लगाने की सभी एनओसी और अनुमति लेने की प्रकिया पूरी कर ली है। उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक ओम प्रकाश जरयाल ने कहा कि कंदरोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
बाक्स
70 प्रतिशत हिमाचली को रोजगार देना अनिवार्य
प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की तरह कंदरोड़ी में उद्योग लगाने वाले कारोबारियों को तभी प्लॉट आंवटित होगा। जब वे उद्योग में 70 प्रतिशत हिमाचल के मूल निवासियों को रोजगार देने के लिए हामी भरेगा। जो कारोबारी 70 प्रतिशत हिमाचली मूल के लोगों को उद्योग में रोजगार नहीं देेगा, उसे प्लॉट आवंटित नहीं किया जाएगा।
डाडासीबा के लिए भी चल रही योजना
जिला के डाडासीबा में भी उद्योग विभाग नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बना रहा है। हालाकि अभी तक सिर्फ भूमि देगी है। उससे आगे कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।