फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के झांसे में न आएं लोग : वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर/ डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शाहपुर के मंजग्रां में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा हमेशा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करती है। लोग भाजपा नेताओं के झांसे में न आएं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी का कुछ भाग स्थायी रूप से शाहपुर में करने की मांग पठानिया ने की है, सत्ता में आने पर वे उसको पूरा करने की कोशिश करेंगे। पठानिया ने कहा कि वह शाहपुर को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर के पक्ष में जनसभा की। इस मौके पर भपू गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपनी हार को देखकर बौखला गई है। प्रदेश में मोदी से लेकर योगी तक भाजपा के प्रचार के लिए उत्तर आए हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने बहुत से चुनाव लड़े और लड़ाए पर आज बीजेपी नेताओं में हार को लेकर घबराहट देख रहे हैं, उतनी पहले कभी नहीं देखी। इसी के चलते भाजपा अपने केंद्रीय नेताओं को चुनाव रैलियों को बुला रही है। यहां तक की पीएम नरेंद्र मोदी की भी कई रैलियां करवानी पड़ रही है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें