फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रों के सहयोग से सुदृढ़ होगा कृषि विवि : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर को अब विवि के पूर्व छात्रों का सहयोग लेकर सुदृढ़ करने के प्रयास हैं। विवि ने इस ओर कदम बढ़ाए हैं। विवि को इस दिशा में एक पूर्व छात्र ने सहयोग देने की बात कही है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरियाल ने कहा कि पूर्व छात्रों का सहयोग लेकर विश्वविद्यालय को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे है। विवि के पूर्व छात्र डा. संदीप कुमार जो दक्षिणी डैकोटा विश्वविद्यालय, ब्रुंकिंग, अमेरिका में सहायक प्राध्यापक हैं, ने इस दिशा में सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन

कृषि विवि पहुंचे डॉ. संदीप ने अमेरिका में हो रहे कई शोध कार्यों को लेकर विवि के छात्रों और शिक्षकों को जानकारी दी। जिससे वे वहां के तौर तरीकों के समझ कर विवि को सुदृढ़ कर सकते हैं। कुलपति ने आशा जताई कि विवि के कर्मचारी और पूर्व छात्र भी इसी तर्ज पर कुछ कार्य अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विवि के पूर्व छात्र विभिन्न संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं जो शिक्षा और शोध में विवि की सहायता कर सकते हैं। शोध निदेशक डॉ. आरएस जंवाल ने कहा कि हमारे छात्रों और वैज्ञानिकों को संदीप कुमार जैसे छात्रों से सीख लेनी चाहिए। डॉ. संदीप ने कहा कि यहां विद्यार्थी और कर्मचारी स्नातक स्तर के छात्र सहायता से लेकर पोस्ट-डॉक्टरेट तक की कई विदेशी स्कीमों से लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर विवि के संविधिक अधिकारी संयुक्त निदेशक डा. हृदय पाल समेत कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विवि में दक्षिणी डैकोटा विश्वविद्यालय अमेरिका के साथ शोध के क्षेत्र में संभावित तालमेल करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें