फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी की जुबां पर खस्ताहल सड़क की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरापिट या क्रेटवाल लगी होती तो बच जाती नन्हें बच्चों की जान
विज्ञापन

हादसे के बाद हर किसी की जुबां पर खस्ताहाल सड़क की चर्चा
कई बार गुहार के बावजूद कई सालों से नहीं हुई सड़क की मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
खुवाड़ा (नूरपुर)। मलकवाल-ठेहड़ संपर्क मार्ग नाबार्ड के तहत बना है। संपर्क मार्ग की खस्ताहाल किसी से छुपी नहीं है। चेली हादसे के बाद हर किसी की जुबां पर सड़क की दयनीय स्थिति की चर्चा थी। संपर्क सड़क की हालत यह है कि न तो यहां पर पैरापिट लगे हैं, न ही सड़क की ज्यादा चौड़ाई है। लोगों का कहना है कि अगर क्रेटवाल लगी होती, तो शायद नन्हें बच्चे जो आज दर्दनाक हादसे के बाद इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, जिंदा होते।
विज्ञापन

लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से कई बार सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई थी। मलकवाल-सिंबली-जंवाल-मौहल्ला-खुवाड़ा-ठेहड़ सड़क की खस्ताहाल पर लोक निर्माण विभाग ने काफी समय से मरम्मत कार्य नहीं किया है। इसके अलावा लगभग डेढ़ साल पहले बस हादसे से मात्र बीस मीटर की दूरी पर लगाया डंगा भी एक ही बरसात में ढह गया, जो अभी तक नहीं लगा है। सड़क पर कई जगह भूमि कटाव होने के बाद भी वहां पर न तो कोई साइन बोर्ड लगा है, न ही चेतावनी बोर्ड। ऐसे में इस हादसे के बाद भी अन्य इसी प्रकार की दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पंचायत प्रधान इंदु कुमारी, करतार सिंह, हंस राज, रवि कुमार, तरसेम सिंह, नेक चंद, लाल सिंह, बिहारी लाल, संजय कुमार, मोहन लाल ने कहा कि सड़क की दयनीय हालत पर पिछली सरकार के समय भी लिखित रूप से इसकी दशा सुधारने का आग्रह किया था, परंतु अभी तक इस सड़क की दशा नहीं सुधरी है। लोगों ने सड़क की मरम्मत करने की गुहार लगाई है, ताकि इस प्रकार के हादसे फिर न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें