फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप
विज्ञापन

रावमापा (छात्र) धर्मशाला में हुआ सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला में शिक्षा खंड धर्मशाला, कांगड़ा और नगरोटा बगवां के स्कूलों के मार्च-2017 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए। इसमें तीनों शिक्षा खंडों के 120 सरकारी और 40 प्राइवेट स्कूलों के 270 मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप बांटे। कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंत्री ने धर्मशाला शिक्षा खंड के 34 स्कूलों के 6वीं से 10वीं तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित कीं। मंत्री किशन कपूर ने कहा कि सरकार बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जेईई मेन, एनईईटी इत्यादि परीक्षाओं और अन्य उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए कोचिंग का प्रावधान करेगी। वहीं, महाविद्यालय से पास युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सरकार करवाएगी। इससे पहले उपनिदेशक उच्च शिक्षा केके शर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, वन अधिकारी प्रदीप भारद्वाज, अधिशासी अभियंता सुशील डढवाल, संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति सिपी जिस्टू, पार्षद तेजिंदर कौर, सरोज गुलेरिया, प्रधानाचार्य नीना पुन्न, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, महामंत्री कैप्टन बृज लाल, जनजातीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश जरयाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
सम्मान पाने वालों को बैठने के लिए नहीं मिली जगह
छात्र स्कूल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाले वाले विद्यार्थियों को ही बैठने का स्थान नहीं दिया गया। हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में लैपटॉप प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चे हॉल के बाहर खड़े रहे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विद्यार्थी भी प्रस्तुति के लिए बाहर से ही हॉल में आए और प्रस्तुति देकर गाड़ी में बैठकर अपने स्कूल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन्यूफेक्चरिंग डेट सितंबर 2017 की
सोमवार को साल-2017 के मेधावियों को प्रदान किए गए लैपटॉप के डिब्बों में मैन्यूफेक्चरिंग की डेट सितंबर 2017 की है। ऐसे में यदि मैन्यूफेक्चरिंग डेट से लैपटॉप का वारंटी पीरियड शुरू होगा तो बिना प्रयोग किए ही बच्चों के लैपटॉप वारंटी पीरियड से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में लैपटॉप में कोई खराबी होने पर उसकी जिम्मेदारी किसके सिर होगी, यह भी पता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें