धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला मंगलवार को अपना पहला बजट पेश करेगा। इसमें नगर निगम का आय के स्रोत बढ़ाने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा बकाया हाउस टैक्स, दुकानों का किराया और आय के अन्य साधन तलाशना मुख्य मुद्दे रहेंगे।
इसके अलावा सभी पार्षदों की प्राथमिकताओं के लिए वार्षिक बजट में रखने की योजना है। बता दें कि नगर निगम धर्मशाला को अभी 2016-17 का ही एक करोड़ रुपये से अधिक का हाउस टैक्स वसूलान है। इनमें सिर्फ 25 रसूखदार ऐसे हैं, जिनसे लगभग 88 लाख रुपये हाउस टैक्स के रूप में वसूल किया जाने हैं।
इसके अलावा नगर निगम शहर के 250 दुकानदारों में से बकाया कारोबारियों से किराया वसूल करने की रणनीति बनाएगा। उधर, नगर निगम के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि बजट में पार्षदों की प्राथमिकताओं के लिए राशि देने, बकाया हाउस टैक्स, किराया वसूलने और आय के स्रोतों को ढूंढने पर पर फोकस रहेगा।