फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों के हक में हो तबादला नीति:एचजीटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। एचपीटीयू (हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ) ने अध्यापकों के लिए बन रही तबादला नीति को अध्यापकों के हित में बनाने की सरकार से मांग की है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को नीति बनाने से पूर्व अध्यापकों से राय लेने का आग्रह किया है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी शीघ्र अध्यापक संघों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाएं।
विज्ञापन

एचपीटीयू के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और प्रेस सचिव संजय चौधरी ने कहा कि संघ प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, अध्यापकों की लंबित पदोन्नतियों, विद्या उपासकों से डीएलएड की शर्त हटाना, अनुबंध अध्यापकों के नियमितीकरण, कंप्यूटर शिक्षकों को विभागीय योजना बनाने, विभिन्न विभागीय नियमावली को समय पर लागू करने, पदोन्नति पर ग्रेड पे देने और अध्यापकों को स्कूलों में पेश आ रही समस्याओं का हल करने की भी मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह तक सभी प्रकार के प्राथमिक स्तर से लेकर लेक्चरर और पीजीटी कैडर की पदोन्नति सूचियों को जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें