फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर वेतन न मिला तो होगा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में बूट बनाने वाली फैक्टरी के कर्मचारी समय पर वेतन और अन्य सुविधाएं न मिलने पर भड़क गए हैं। कंपनी के कर्मचारी वीरवार को काम छोड़कर गेट के बाहर आ गए।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन उनके वेतन को समय पर नहीं दे रहा है। इस बारे में उन्होंने घाटी पंचायत के उपप्रधान नरेश शर्मा को अवगत करवाया। इसके बाद नरेश शर्मा ने कर्मचारियों की समस्या लिख कर विभाग को इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों ने कहा कि इस कंपनी में उनके साथ अन्याय हो रहा है। नवंबर महीने से उनके वेतन में न कोई बढ़ोतरी हुई है, न ही उन्हें को साप्ताहिक और सरकारी अवकाश दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि जब समय पर वेतन मांगा जाता है तब उन्हें और परेशान किया जाता है। इसी के चलते कुछ वर्करों ने काम भी छोड़ दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि अभी उन्हें पिछले दो महीने का वेतन दिया जा रहा है। उस पर भी खाली वाउचर पर हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं, जिससे परेशान होकर वर्करों ने कंपनी में काम करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अगर समय पर वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं दी गई तो वो कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे । इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उधर, घाटी पंचायत के उपप्रधान ने कहा कि वर्करों की समस्या को सुनकर विभाग को इस बारे लिखित में लिखा गया है। पंचायत मजदूरों के पक्ष में खड़ी है। वहीं, कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह ने कहा कि कंपनी में समस्या बारे उन्हें पता चला है । इस पर बातचीत चल रही है जिसे वार्तालाप से सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
लेवर अधिकारी धर्मशाला अनुराग शर्मा ने कहा कि कंपनी पर पहले भी कार्रवाई कर चालान काटे गए हैं। अगर कंपनी मजदूरों को वेतन नहीं देगी तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें