फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल नहीं मिली एनओसी, अब 100 दिन की प्राथमिकता में डाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के भागसुनाग वार्ड के रक्कड़ गांव के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। दो साल से लोक निर्माण विभाग इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए योजना बना रहा है, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण मामला अभी अधर में लटका है। अब नई सरकार के गठन के बाद लोक निर्माण विभाग ने रक्कड़ गांव की सड़क को विधायक की 100 दिन की प्राथमिकता में डाल दिया है। जिस सड़क को बनाने के लिए दो साल में एनओसी नहीं मिल पाई है, अब देखना होगा कि 100 दिन में वन विभाग इसे मंजूरी देता है कि नहीं। भागसुनाग वार्ड के रक्कड़ गांव के बाशिंदे नगर निगम के दायरे में आते हैं, हाउस टैक्स और अन्य टैक्स वे नगर निगम को देते हैं, लेकिन आज तक इस गांव को सड़क के साथ नहीं जोड़ा गया है। राजस्व विभाग के रक्कड़ गांव में हैनी, दोपवल, ममटेहड़ आदि छोटे गांव आते हैं।
विज्ञापन

कोट
-रक्कड़ गांव की सड़क का मामला पहले नगर निगम की एफसीए कमेटी के कारण लटका रहा। अब वहां से मंजूरी मिलने के कारण वन विभाग की स्वीकृति को भेजा गया है। अब इस सड़क को विधायक की 100 दिन की प्राथमिकता में डाला गया है।
विज्ञापन

विजय कुमार चौधरी,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें