फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ घर में चोरी करते पकड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र इंदौरा की शेखूपुरा पंचायत की फाटक कॉलोनी में दिनदहाड़े सेंधमारी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा है। उसके बाद चोर की लोगों ने जमकर छित्तर परेड कर डाली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय पंचायत शेखूपुरा की फाटक कॉलोनी में दिनदिहाड़े चोर ने पिछले एक माह से बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए घर की खिड़की और ग्रिल को तोड़कर घर में प्रवेश किया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अपने घर की छत से चोर को देखा और बंद पड़े घर में कुछ आवाज सुनी। जब उसने अंदर झांककर देखा तो चोर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और मोहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए। इतने में चोर मौका पाकर वहां से फरार होकर पास वाले घर में जाकर छिप गया। जब लोगों ने घर की तलाशी ली तो चोर रसोई घर में बनी बालकोनी के ऊपर चढ़कर छिपा हुआ था। लोगों ने चोर को घर में ही पकड़ लिया और चोर की जमकर पिटाई कर डाली। इस दौरान पुलिस थाना इंदौरा को सूचित किया गया। थाना इंदौरा के हेड कांस्टेबल राजकुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और चोर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि लोगों की मुस्तैदी के चलते पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है और चोर की पहचान रमन कुमार पुत्र भुवनेश्वर निवासी जालंधर के रूप में हुई। उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें