फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से जुड़े खारटी और ज्यूल गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खारटी और ज्यूल गांवों को वर्ष भर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए कंडकरिडयाना के डोडन नाला पर 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। यहां पर पुल बनने से हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना यह 25 मीटर लंबा पुल पालमपुर विधानसभा क्षेत्र को धर्मशाला निर्वाचन सभा क्षेत्र से जोड़ेगा। पुल का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा किया गया है। इसके बाद सीएम ने सकोह से चेलियां तक 2.35 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली साढ़े पांच किलोमीटर सड़क के विस्तार की आधारशिला रखी। सड़क और पुल दोनों ही धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली घाढ़-बोधल उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्धन की आधारशिला रखी। योजना का निर्माण पूरा होने पर 20 गांवों के लगभग 10 हजार लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री का धर्मशाला जाते समय चामुंडा, कंडकरिडयाना और अन्य स्थानों पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चेलियां के पास सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ सीएम का स्वागत किया। यहां पर बैंडबाजे के साथ कार्यकर्ता जुटे हुए थे। लोगों ने सीएम को फूलमालाएं पहनाईं और गुलाब के फूल दिए। इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं कुछ का मौके पर निपटारा भी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें