फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बुजुर्गों ने दिखाया जज्बा... 105 वर्षीय लीला और 98 वर्षीय रुगनु देवी ने डाला वोट

Sat, 30 May 2026 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
काथला पंचायत में मतदान करने के बाद 105 वर्षीय लीला देवी। जागरूक पाठक
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव में पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र के प्रति उत्साह और जागरूकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र की काथला पंचायत में 105 वर्षीय लीला देवी और उनकी 98 वर्षीय देवरानी रुगनु देवी ने उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने वोट डालने के बाद उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों ने इनके जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व का बड़ा संदेश दिया है। वहीं, अपर लंबागांव पंचायत के जगनी वार्ड की 96 वर्षीय फूला देवी ने भी शनिवार को मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
फूला देवी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक वोट की अपनी अहमियत होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। उम्र के इस पड़ाव में उनका यह हौसला देखकर मतदान केंद्र पर तैनात कर्मी भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

दृष्टिबाधित बहादुर सिंह ने जलाई लोकतंत्र की लौ
इंदौरा (कांगड़ा)। लोकतंत्र के प्रति अटूट निष्ठा दिखाते हुए इंदौरा क्षेत्र के दृष्टिबाधित बुजुर्ग मतदाता बहादुर सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आंखों से दिखाई न देने के बावजूद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। लोकतंत्र के इस महापर्व में उनके इस अनूठे जज्बे ने वहां मौजूद अन्य मतदाताओं को भी वोटिंग के लिए प्रेरित किया।

काथला पंचायत में मतदान करने के बाद 105 वर्षीय लीला देवी। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें