धर्मशाला। हिम गंगा योजना के तहत जिला कांगड़ा और हमीरपुर में अभी तक 105 दुग्ध सहकारी समितियों ने पंजीकरण किया है। यह पंजीकरण ढगवार में प्रस्तावित मिल्क प्लांट के लिए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार समितियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, अब श्वेत क्रांति 2.0 प्लान के तहत प्रदेश के पशुपालकों से दूध एकत्रित किया जा रहा है।
जिला कांगड़ा में 200 करोड़ रुपये की अधिक राशि से ढगवार मिल्क प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बार प्रदेशभर के पशुपालकों से दूध एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए सहकारी समितियों के कार्यालय में दुग्ध सहकारी समितियों का पंजीकरण किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत कांगड़ा और हमीरपुर में अभी तक नई 80 दुग्ध सहकारी समितियों ने पंजीकरण करवाया है। अब तक 105 दुग्ध सहकारी समितियों पंजीकृत हो चुकी हैं। संवाद