अभिषेक मिस्टर, अलिशा को मिस फेयरवेल का खिताब
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बी कॉम अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह ‘रुखसत’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जूनियर ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक की प्रस्तुतियां दीं।
इसके अलावा कविता पाठ, एकल गायन और एकल नृत्य से भी समा बांधा। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के आधार पर अभिषेक को मिस्टर फेयरवेल, जबकि अलिशा मिस फेयरवेल चुना गया। पूर्व में कॉमर्स सोसाइटी की आयोजित प्रबंधन अभिक्षमता परीक्षा-2019 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बीकॉम अंतिम वर्ष के अमित कुमार, अंकिता चौधरी और शिवानी को सम्मानित किया गया। पास आउट होने वाले छात्रों में रोवर एंड रेंजर इकाई में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने एवं राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अजय कटोच, डॉ. राजीव कुमार, प्रो. सोनिका और निर्णायक मंडल की सदस्य प्रो. कल्पना ऋषि, प्रो. सुनीता और डॉ. सुनील रियात मौजूद रहे।