फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर को हरा शाहपुर बना बास्केटबाल का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर को हराकर मेजबान शाहपुर बास्केटबाल चैंपियन
विज्ञापन

वॉलीबाल में नूरपुर ने शाहपुर आईटीआई से 3-1 से दी मात
कबड्डी के खिताब के लिए भिड़ंगे पालमपुर और नूरपुर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में चल रही 13वीं जिला स्तरीय पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजबान टीम ने बास्केटबाल का फाइनल मुकाबला जीता। इस दौरान शाहपुर की टीम ने आईटीआई पालमपुर को 38-23 अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

इससे पहले बास्केटबाल के पहले सेमीफाइनल मैच में शाहपुर ने धर्मशाला और दूसरे सेमीफाइनल में पालमपुर ने सलियाणा को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं वालीबाल के फाइनल मैच में नूरपुर ने शाहपुर को 5 सैटों के मैच में 3-1 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले सेमीफाइनल में नूरपुर ने नैहरनपुखर को दो सीधे सेटों और शाहपुर ने ज्वाली को दो सीधे सैटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मैच में पालमपुर ने ज्वाली को 23-18, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में नूरपुर ने शाहपुर को 28-26 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरी ओर बैडमिंटन का पहला सेमीफाइनल शाहपुर और नूरपुर, दूसरा सेमीफाइनल पालमपुर और धमेटा के बीच बुधवार सुबह खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें