फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर के अधिकारी भगवा रंग में न रगें: आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवा रंग में न रगेें पालमपुर के अधिकारी: आशीष
विज्ञापन

नगरी क्षेत्र के लोगों की मांगें पूरी न होने से रोष
सीएम ने बीबीएल बुटेल की योजनाओं का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि उपमंडल के अधिकारी भगवा रंग में न रंगे। अन्यथा, काम न करने पर ब्लॉक कांग्रेस उनके कार्यालयों के आगे धरना देगी। शुक्रवार को पालमपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कुछ भाजपा के लोगों ने गुमराह किया है।
विज्ञापन

आशीष बुटेल ने कहा कि घुग्घर में हुई पेयजल योजना का शिलान्यास उनके पिता पालमपुर के पूर्व विधायक एवं विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने अपनी विधायक प्राथमिकता में डाला था। अब वे इसको आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि भाजपा इसका श्रेय लेने में लगी है। बरूल कूहल, ननाहर और स्पैड़ू आदि गांवों की पेयजल योजना को भी वे अपनी विधायक प्राथमिकता में पहले ही डाल चुके हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान नगरी, गोपालपुर और चचियां आदि इलाके को निराशा हाथ लगी है। सीएम के समक्ष रखी गई मांगों को मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया। यहां पर पीडब्ल्यूडी और बिजली बोर्ड का सब डिवीजन, आईटीआई खुलनी चाहिए थी, जबकि पालमपुर में बीडीओ कार्यालय क्यों नहीं खोलते? पालमपुर बाईपास का उद्घाटन न होना भी भाजपा की चाल लगती है। पालमपुर में रोप वे बनता है, तो मुख्यमंत्री का धन्यवाद करेंगे। पालमपुर विस में 25 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। इस मौके पर नप अध्यक्ष राधा सूद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन, अमित मनु, विजय कुमार और पूर्व पार्षद शशि राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें