फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी करेगी मरीज की पर्चियों पर लिखी दवाई की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी करेगी मरीज की पर्चियों
विज्ञापन

पर लिखी गई दवाई की जांच
पालमपुर अस्पताल प्रबंधन ने टीम गठित कर चेक की पर्चियां
पर्चियों की स्कैन लेकर टीम जल्द एक रिपोर्ट तैयार करेगी
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर में मरीजों की पर्चियों पर लिखी दवाइयों की जांच होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने बाकायदा एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी अस्पताल में मरीजों की पर्चियों पर लिखी जाने वाली दवाइयों की जांच करेगी। साथ ही इसका रिकॉर्ड भी अपने पास रखेगी। अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री को लंबे समय से मरीजों की पर्चियों पर बाहरी दवाइयां लिखने की शिकायत मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को इसकी जांच करने के निर्देश जारी किए।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की पर्चियां चेक करने के लिए एक टीम का गठन किया है। एमएस की अगुवाई में बनी टीम में कार्यालय प्रभारी, वार्डन और वार्ड सिस्टर हैं। टीम ने वीरवार को पालमपुर सिविल अस्पताल में हर चिकित्सक की लगने वाली ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मरीजों की पर्चियों को चेक किया। साथ ही उसका एक स्कैन अपने पास रख लिया है ताकि इससे पता लगाया जा सके कि इन पर्चियों में लिखी गई दवाई, जो अस्पताल में मिल रही है, वो ही है या अस्पताल में मिलने के बावजूद भी बाहर की दवाई पर्ची में तो नहीं लिखी गई। साथ ही ऐसी दवाइयां, जो अभी तक अस्पताल में नहीं आई और मजबूरी में बाहर से लेनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मरीजों की पर्चियों पर लिखी दवाइयों की होगी जांच : एमएस
सिविल अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की पर्चियों पर बाहरी दवाइयां लिखने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर अस्पताल में कमेटी गठित की गई है, जो मरीजों की पर्चियों की जांच कर रही है। टीम एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट भी तैयार करेगी। इसके माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि कोई ऐसी दवाई, तो नहीं जिसकी जरूरत हो और अस्पताल में न मिल रही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें