छात्र को आदर्श नागरिक बनाना गुरु के लिए बड़ा पुरस्कार: संदीप
रोटरी क्लब धर्मशाला ने सम्मानित किए शिक्षक, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। रोटरी क्लब धर्मशाला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार वह होता है, जब उनका छात्र आदर्श नागरिक बनकर उभरता है। स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्यातिथि ने दिव्यांग बच्चों के नृत्य की सराहना की तथा अध्यापकों द्वारा नृत्य की तैयारी के लिए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला के प्रधानाचार्य अनीश बनियाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश शर्मा, वाईके डोगरा, तेज सिंह, मिलाप नैहरिया, सुरेश बाला परमार, अनिमा गुप्ता, वीएस परमार, अश्वनी शर्मा, अश्वनी कौल, संसार सोनी, वाईके सहगल सहित अन्य उपस्थित रहे।
इन शिक्षकों को मिला सम्मान
मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों मधु भारती, डॉ. राजेंद्र सिंह डोगरा, प्रदीप कुमार शर्मा, विजय शंकर भंडारी, डॉ. सपना राणा, नीलम राणा, सीएन भट्ट, वीना देवी तथा निशा कुमारी को स्मृति चिन्ह व राष्ट्र निर्माता अवार्ड से सम्मानित किया गया।