फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल किनारे नालियां न होने से दरका 20 मीटर हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। रानीताल-32 स्टेट हाईवे पर स्थित बनेर पुल के पास सड़क का 20 मीटर हिस्सा दरक गया है। यहां सड़क धीरे-धीरे नीचे बैठ रही है। इसका कारण पुल के दोनों ओर नालियां न होना बताया जा रहा है। अगर यहां जगह और बैठ जाती है तो क्षेत्र का अन्य स्थानों से संपर्क कट सकता है।
विज्ञापन

नालियां न होने की वजह से पहाड़ियों से आने वाला कीचड़ युक्त पानी बरसात के कारण पुल पर इकट्ठा हो रहा है। इसके चलते पुल को खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरा कारण पुल के साथ हो रहा अवैध खनन भी सड़क बैठने का मुख्य कारण हो सकता है, क्योंकि पुल के साथ ही हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टरों वाले अवैध खनन कर पूरा रेता-बजरी सड़क के किनारे फेंकते हैं। हैरानी की बात है कि यहां से पुलिस चौकी रानीताल मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है और रेता-बजरी सड़क पर ही फेंका होता है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, छोटू राम, सुनील कुमार, नसीब सिंह और रिंकू कुमार का कहना है कि अगर वक्त रहते इस जगह को ठीक नहीं किया गया तो यह सड़क लंबे समय तक बंद हो सकती है।
वहीं एसडीओ लोनिवी सब डिविजन लंज विजय शर्मा ने कहा कि सड़क को ठीक करने के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं। नालियां भी ठीक की जा रही हैं। अवैध खनन पुल के साथ न हो, इसका भी पुख्ता प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें