फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी शहर में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी शहर में अवैध
विज्ञापन

कब्जों पर प्रशासन सख्त
राजस्व रिकार्ड की पैमाइश शुरू, अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी शहर में अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मुहिम शुरू कर दी है। इस मुहिम को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मंगलवार को ज्वालामुखी के मार्ग नंबर दो में तहसीलदार ज्वालामुखी वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम कुमार, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने ज्वालामुखी शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने के लिए संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत कर दी। वहीं प्रशासन की मंगलवार को हुई कार्रवाई से शहर के अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रशासन ने इस दौरान मौके पर मौका स्थल पर रेवेन्यू रिकार्ड की पैमाईश भी साथ-साथ की, ताकि पता चल सके कि कितना अवैध कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को इस मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सहयोग करने की अपील भी की । साथ ही स्वयं अवैध कब्जे हटाने के लिए भी लोगों को कहा, ताकि कम से कम नुकसान हो। प्रशासन का दो टूक कहना था कि ज्वालामुखी शहर को अवैध कब्जों से नियमानुसार मुक्त करवाया जाएगा। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। तहसीलदार ज्वालामुखी वेद प्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि प्रशासन ने शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी का कहना है कि शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करवा कर बाहरी राज्यों के पर्यटकों को होने वाली असुविधा को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है, जो संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें