फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए प्रशिक्षुओं को बताई जीएसटी की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एमबीए विभाग में जीएसटी पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एमबीए विभाग के प्रशिक्षुओं को जीएसटी की जानकरी दी गई, साथ ही इसकी बारीकियां भी बताई गईं।
विज्ञापन

एमबीए विभाग के संयोजक डॉ. मदन गुलेरिया ने बताया कि भविष्य में एमबीए के प्रशिक्षुओं के लिए जीएसटी की बारीकियों की जानकारी होना आवश्यक है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षुओं के लिए जीएसटी विषय पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता ने बताया कि जीएसटी के जानकारों का भविष्य उज्जवल है। भविष्य में प्लेसमेंट ड्राइव में आने वाली कंपनियां भी जीएसटी के जानकारों को ही नौकरियां देंगी। बाजार की मांग के अनुसार महाविद्यालय में एमबीए के पेशेवर तैयार किए जा रहे हैं। सेमिनार में एमबीए विभाग से प्राध्यापक अखिल गौतम, अंकिता सूद, मेघा सूद और प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें