फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे रश्के कमर पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में लोहड़ी पर्व पर विकास एवं चेतना मंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि उनके साथ पत्नी रितू रतन और बेटा सर्वेश रतन विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष राष्ट्रपति अवॉर्डी सत्यपाल शर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। गौरव सौरव म्यूजिक ग्रुप ने धमाल मचाया, जबकि गायिका सोनम चौधरी ने मेरे रश्के कमर, जुगनी गाने से खूब वाहवाही लूटी। स्थानीय कलाकारों अशोक सूद ने बांसुरी की धुनों पर मंत्रमुग्ध किया, अर्चना गोस्वामी की परफॉर्मेंस ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम, घूंघट की आड़ से दिलबर का गाने ने भी खूब तालियां बटोरीं। विदुषी, सिमरन और वर्शिका ने चंदा ने पूछा तारों से सबसे प्यारा कौन मेरे पापा गाना गाया। मंच साल 2004 से ज्वालामुखी विस क्षेत्र के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में हर साल लोहड़ी पर्व पर मंच कार्यक्रम भी आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें