अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो स्कूल में आयोजित चाइल्डहुड सेलिब्रेशन समारोह में स्कूल के नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। समारोह में यूएसए शिकागो में ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं प्रोक्योर्मेंट के निदेशक मुनीश कायस्था ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया।
समारोह का आगाज स्वागत गीत से किया गया। तत्पश्चात कक्षा प्री नर्सरी के बच्चों ने गलती से जरा मिस्टेक कर दी गीत पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। नर्सरी के बच्चों ने गिव मी गिटार टू प्ले गीत पर पाश्चात्य नृत्य किया। केजी कक्षा के बच्चों ने मुकुंदा मुकुंदा, कक्षा प्रथम के बच्चों ने गोलमाल, दूसरी कक्षा के बच्चों ने सजन रेडियो बजाई ले जरा गीत पर नृत्य कर उपस्थित अभिभावकों को खूब गुदगुदाया, जबकि कक्षा तृतीय के बच्चों ने बापू सेहत के लिए जरा और कक्षा चौथी के बच्चों ने दंगल दंगल गीतों पर आकर्षक नृत्य कर सबको भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।