फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाइका परियोजना पर खर्च हो रहे 1010 करोड़, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा : चंद्र कुमार

Mon, 03 Nov 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डढम्ब में त्रैंबाला-ओला कूहल का शिलान्यास करते कृ​षि मंत्री चंद्र कुमार। -स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में किसानों की सिंचाई समस्या दूर करने के लिए फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-2) जाइका के तहत 1010.60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना के अंतर्गत प्रदेशभर में 296 सिंचाई उप–परियोजनाएं और 10 कनवर्जेंस उप-परियोजनाएं बनाई जा रही हैं। इनसे 7933 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के डढंब में कृषि मंत्री ने 91.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना त्रैंबला-ओला कूहल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जाइका के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई पालमपुर के माध्यम से 221 करोड़ रुपये से 102 उप-परियोजनाएं पालमपुर, देहरा, शाहपुर, जवाली और चंबा खंडों में प्रस्तावित हैं, जिनसे 3923 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता विकसित होगी।
मंत्री ने किसानों से फसलों का बीमा करवाने और किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की भी अपील की। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जाइका परियोजना के तहत शाहपुर में 6.75 करोड़ रुपये से विभिन्न उप-परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इनसे 1510 किसान परिवारों की 342.83 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि त्रैंबला कूहल के बनने से 230 किसानों की 63.50 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राहुल कटोच ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग धर्मशाला के कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने नौ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया तथा पात्र नौ लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत चेक प्रदान किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें