फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 900 विद्यालय मुखिया विहीन और सरकार को चाहिए गुणात्मक शिक्षा : संघ

Mon, 03 Nov 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में लगभग 900 विद्यालय बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं और ऐसे में सरकार गुणात्मक शिक्षा देने की बात कर रही है। संघ का कहना है कि वरिष्ठ प्रवक्ताओं को अपने विषय के साथ-साथ प्रधानाचार्य का कार्य भी निभाना पड़ रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता संघ कांगड़ा की पालमपुर इकाई की बैठक पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अध्यक्ष जतिंद्र कंवर, संदीपा शर्मा तथा सचिव गोपालकृष्ण ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष सिकंदर मिन्हास, प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, रमेश ठाकुर, राज्य संरक्षक गुरमेल राणा एवं धीरा उपमंडल के सचिव रमन कश्यप भी उपस्थित रहे।
संघ ने कहा कि लगभग ढाई वर्ष से प्रधानाचार्य पदोन्नति प्रक्रिया लंबित है और सरकार की उदासीनता के कारण 26 वर्षों से सेवा दे रहे प्रवक्ता भी इसी पद से रिटायर होने को मजबूर हैं। संघ के जिला अध्यक्ष सिकंदर मिन्हास ने कहा कि कंपनी के माध्यम से रखे कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में कोर्ट का सिंगल बैंच फैसला आया है, इसलिए सरकार उन्हें एकमुश्त नियमितीकरण का लाभ दे।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में प्रवक्ताओं की सेवाओं का मार्च 2025 का लंबित पारिश्रमिक तुरंत जारी करने की मांग भी की। बैठक में उपमंडल पालमपुर की 14 इकाइयों के 25 प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें