चामुंडा माता मंदिर में नवरात्रों के समापन पर आयोजित हवन में आहुतियां डालते हुए पंडित और अन्य। ज
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शारदीय नवरात्र का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। नवमी पर करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
कैबिनेट रैंक विधायक आरएस बाली ने मंदिर में पूर्णाहुति डाली और संस्कृत महाविद्यालय के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। नवरात्र के दौरान यज्ञशाला में आचार्य बालक राम की अगुवाई में 61 विद्वान पंडितों और संस्कृत महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शतचंडी, रामायण पाठ, गायत्री मंत्र पाठ और रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए।
इस अवसर पर मुख्य यजमान नरेश आचार्य, सुभाष, पवन गोस्वामी, ममनीत सूद, प्रताप रियाड़, राजा अवस्थी, बॉबी गोस्वामी, मदन गोस्वामी, नगरोटा बगवां की एसडीएम पूजा शर्मा, मंदिर अधिकारी राकेश चौधरी, हरीश शर्मा और यशपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।